कानपुर के चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया, चर्चित दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की बहु ने ही पुराने नौकर को 6 लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी, पुलिस के मुताबिक हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता कारोबारी की बहू शालू निकली, पुलिस के अनुसार दवा कारोबारी विनीत मिनोचा अपनी बहु के खर्चों और गतिविधियों रोक टोक किया करते थे, जिससे नाराज होकर बहु शालू ने पुराने नौकर विशाल को अपने ससुर विनीत मिनोचा को मारने के लिए 6 लाख रुपये की सुपारी दी थी, विशाल और उसका साथी राजकिशोर के फ्लैट की डुप्लीकेट चाबी से खोलकर फ्लैट में घुसकर कई बार चाकू से वार कर विनीत मिनोचा की हत्या कर दी थी, ससुर को मृत देखकर सुबह घर लौटकर आयी बहू ने रोने का नाटक किया था, पुलिस ने CCTV और कॉल डिटेल की मदद से पूरे मामले का खुलासा किया, पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दोनों हत्यारों को गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो बहु शालू की भूमिका सामने आई, प्लान के मुताबिक, 5 सितंबर की रात दोनों अपार्टमेंट पहुंचे, शालू को गजरा दिया, उसने दोनों को विनीत के कमरे में छिपा दिया और पति सुब्रत और बेटे के साथ किटी पार्टी में चली गई, देर रात दोनों ने कारोबारी के सोने के बाद तकिए से उनका मुंह दबाने वाले थे, लेकिन कमरे में पहुंचते ही विनीत ने लाइट जला दी, और दोनों को देख लिया, इसके बाद दोनों ने चाकू से हमला कर उनकी हत्या कर दी, बाथरूम में हाथ-पैर धोकर वहां से निकल गए, पुलिस ने बहू शालू को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,
Share: