कौशाम्बी मंझनपुर महिला थाने पर तैनात महिला आरक्षी प्रियंका यादव की आज सुबह 10 बजे के आस पास महिला थाने में पहरा डियूटी पर तैनात महिला आरक्षी प्रियंका यादव की सरकारी राइफल से संदिग्ध परिस्थियों में गोली लगने से मौत हो गयी, घटना के बाद पुलिस टीम ने तत्काल उन्हें जिला अस्पताल मंझनपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया, 2025 बैच की सिपाही प्रियंका यादव गाजीपुर की रहने वाली थीं, थाने के अंदर गोली की आवाज सुनकर मौके पर थाने में मौजूद सभी पुलिसकर्मी दौड़े देखा कि महिला सिपाही गोली लगने से घायल हो गयी है, तत्काल सभी ने मिलकर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, सूचना मिलते ही मौके पर एसपी समेत फॉरेंसिक टीम पहुंचकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी, गोली खुद को मारी या किन परिस्थितियों में गोली लगी, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर के नेतृत्व में घटना के विभिन्न पहलुओं से गहनता से जांच की जा रही है,
Share: