Advertisement

मिर्ज़ापुर जमालपुर में किसानों ने अपनी समस्या को लेकर बैठक कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

मिर्ज़ापुर जमालपुर में किसानों ने अपनी समस्या को लेकर बैठक कर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
मिर्ज़ापुर जमालपुर में आज अन्नदाता मंच व भारतीय किसान यूनियन ने संयुक्त रूप से किसानों के साथ अपनी समस्या को लेकर एक बैठक करते हुए राष्ट्रपति के नाम खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा , किसानों ने अपनी मांग में बताया कि इस वर्ष कम बारिश होने के कारण विकासखंड जमालपुर सहित संपूर्ण मिर्जापुर जिले में सूखे की गंभीर स्थिति पैदा हो गई है , जिस कारण से धान का यह प्रमुख उत्पादक क्षेत्र अहरौरा , भुइली , जमालपुर आदि सिंचाई के पानी के लिए संकट से जूझ रहा है , कम वर्षा होने से बहुत से किसानों का बीज डालने से लेकर तीन चार बार जुताई के बाद भी रोपाई नहीं हो सका , जिस कारण से बिना रोपाई किए भी किसानों का काफी पैसा खर्च हो चुका है , बहुत से किसान तो धान की रोपाई करने तथा दवा खाद आदि डालने के बाद भी सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण फसल को प्रकृति के भरोसे छोड़ दिया है , वहीं कुछ किसानों को अपने निजी संसाधनों से काफी धनराशि व्यय कर किसी तरह से अपनी फसल को बचा कर रखे हैं , उसको भी शासन की उदासीनता एवं किसी भी तरह का सहयोग नहीं मिलने के कारण बचाना मुश्किल हो गया है , इधर एक सप्ताह पहले समाचार पत्रों के माध्यम से ज्ञात हुआ कि हर जिले में सूखे से हुए नुकसान का आंकड़ा प्रशासन से मांगा जा रहा है , इसलिए सूखे से हुए नुकसान के आकलन सहित बचे हुए फसलों की सिंचाई सुविधा सुनिश्चित कराने तथा भविष्य में भी ऐसी स्थिति उत्पन्न होने पर सिंचाई की परमानेंट व्यवस्था करने के लिए शासन के साथ सहयोगात्मक समाधान हेतु अन्नदाता मंच व भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के संयुक्त नेतृत्व में किसान महापंचायत आयोजित किया गया है , जिसमें निम्नलिखित समस्याओं की तरफ शासन के ध्यानाकर्षण कराते हुए तत्काल समाधान के लिए आग्रह किया गया है , पंचायत की अध्यक्षता दूधनाथ यादव ने और संचालन चौधरी रमेश सिंह ने किया , बैठक में भारी संख्या में किसान मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें