Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कार्यक्रम का उद्घाटन कर प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कार्यक्रम का उद्घाटन कर प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज विकास भवन में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत हनुमंत रिन्यूएबल प्राइवेट लिमिटेड द्वारा जागरूकता एवं प्रचार कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, साथ ही योजना के प्रचार-प्रसार हेतु तैयार किए गए सोलर प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस अवसर पर विधस्यक जी अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की अत्यंत महत्वाकांक्षी एवं जनहितकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आम लोगों को सस्ती एवं स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराना है, उन्होंने कहा कि इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को 2 किलोवाट तक का सोलर पैनल कनेक्शन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे लोगों को बिजली बिल में राहत मिलेगी तथा स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा, विधायक जी ने जनपदवासियों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की, इस अवसर पर परियोजना निदेशक हनुमंत सोलर के प्रोपराइटर विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें