Advertisement

मिर्ज़ापुर पटेहराकलां में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 295 जोड़ों को मड़िहान विधायक ने दिया आशीर्वाद

मिर्ज़ापुर पटेहराकलां में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में 295 जोड़ों को मड़िहान विधायक ने दिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर पटेहराकलां के जवाहर नवोदय विद्यालय खेल के मैदान में आज समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मेगा इवेन्ट के रूप में आयोजित कराया गया, जिसमें मिर्ज़ापुर विकास खण्ड-राजगढ़, पटेहरा, नरायनपुर, जमालपुर, सीखड़, हलिया, लालगंज, नगर पालिका चुनार एवं नगरपालिका अहरौरा के 295 जोड़ों का सामूहिक शादी सम्पन्न कराया गया, कार्यक्रम के शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, व मझवा विधायक, ब्लाक प्रमुख राजगढ़, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व जिला सहकारी बैंक के जगदीश सिंह पटेल सहित जिले के कई अधिकारियो ने नव दम्पतियों को अपना आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की, विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले सभी नव-वैवाहिक जोड़ों को उनके सुखद एवं सुखमय जीवन की कामना की, साथ ही प्रत्येक वर-वूध को उपहार हेतु दी जाने वाली सामग्री एवं प्रमाण-पत्र वितरित किया, उन्होनें अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान एवं विकास हेतु प्रतिबद्ध है, एवं सरकार द्वारा आर्थिक रूप से गरीब परिवारों, बेसहरा व्यक्तियों के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनायें सरकार की ओर से चलायी जा रही है, जिसमें मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना मील का पत्थर साबित हो रही है, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत ऐसे माता-पिता जो आर्थिक रूप से अपनी पुत्री की शादी करने में सक्षम नहीं है, वह सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ प्राप्त कर अपनी पुत्रियों की शादी करा पा रहे है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें