मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र के ग्राम हिनौता स्थित लखनीयादरी मार्ग के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने तीन कार को रोककर चेकिंग के दौरान तीन गाड़ी से बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, पुलिस ने शराब तस्करी के आरोप में तीन युवको को गिरफ्तार लिया, पुलिस जानकारी के अनुसार तीन चार पहिया कार से 1075 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रूपये मय वाहन है, शराब तस्करी के आरोप में तीन अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है, बताया गया कि अहरौरा क्षेत्र के ग्राम हिनौता स्थित लखनीयादरी मार्ग के पास चेकिंग के दौरान एक साथ आ रही 03 चार पहिया वाहन संख्याः BR01JH6716, JH01GK3675 व JH01FP4881 सवार 03 अभियुक्तों 1. सुरज कुमार पुत्र विनोद कुमार निवासी हितनपुर थाना शाहपुर जनपद पटना,बिहार, 2. आकाश कुमार पुत्र भगवान चौरसिया निवासी दिघवारा थाना दिघवारा जनपद सारण, बिहार व 3. विकास कुमार पुत्र रामाशीष राव निवासी अस्ता थाना थरथरी जनपद नालन्दा, बिहार को तीनो गाड़ी से कुल 1075 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने आबकारी अधिनियम व 318(3), 319(2)338, 336(3), 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: