यूपी के जनपद मुरादाबाद में एक बड़े पीतल कारोबारी के घर 11 मई हुई करोड़ो की डकैती का पुलिस ने खुलासा करते हुए, प्रेसवार्ता में बताया कि कारोबारी की बेटी अरीब ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर डकैती की साजिश रची थी, मुरादाबाद में एक बड़े पीतल कारोबारी इमरान के घर में 11 मई की रात एक बड़ी डकैती की घटना हुई थी, जिसमें बदमाश एक करोड़ 20 लाख रुपए कैश और सोने के 6 तोले जेवरात लूटकर ले गये थे, अब खुलासा हुआ है कि यह डकैती कारोबारी की बेटी अरीबा ने ही अपने बॉयफ्रेंड अरशद वारसी को बुलाकर डलवाई थी, पुलिस ने आरोपी बेटी अरीबा, उसके बॉयफ्रेंड अरशद वारसी व कुलदीप, रवि कुमार, निक्की को गिरफ्तार कर उनके पास से लूट के 47 लाख रुपए बरामद कर लिए, सभी आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही पूरा करते हुए जेल भेज दिया ,
Share: