मिर्ज़ापुर थाना विन्ध्याचल क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसला कर भगाने व उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना विन्ध्याचल पर एक व्यक्ति अपनी नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला कर भगाने के सम्बन्ध में नामजद अभियुक्त के विरूद्ध तहरीर दिया था, पुलिस ने तहरीर के आधार पर थाना विन्ध्याचल पर धारा 137(2), 87 बीएनएस पंजीकृत कर लिया था, आज मुखबिर की सूचना के आधार पर अभियुक्त रंजीत कुमार सरोज पुत्र स्व0 मदनलाल निवासी महुआरी खुर्द थाना विन्ध्याचल को धारा 137(2), 87, 64 बीएनएस व 3/4 पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए आरोपी युवक को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: