मिर्ज़ापुर यूपी कांग्रेस के आह्वान पर मिर्ज़ापुर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने आज ठेला पर बाइक लाद कर पेट्रोल, डीजल सीएनजी और गैस की बढ़ी कीमतों को लेकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया, जिला अध्यक्ष डॉ शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार जनता एवं किसान विरोधी सरकार है सिर्फ अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है, देश मे पेट्रोल, डीजल सीएनजी, गैस का रेट बढ़ाने व बेरोजगारी से युवाओं किसानों और आम जनता परेशान है, शहर अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक उर्फ राजन पाठक ने कहा कि बीजेपी सरकार के द्वारा बढ़ाए गए पेट्रोल एवं डीजल और गैस के दाम की हम लोग निन्दा करते हैं, प्रवक्ता छोटे खान ने कहा की केंद्र की बीजेपी सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश और प्रदेश के किसानों, मजदूर के साथ जनता की महंगाई ने कमर तोड़ दी है, कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेतागण मौजूद रहे ,
Share: