लखीमपुर खीरी में सोमवार आज की सुबह तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने मैजिक गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी, दर्दनाक सड़क हादसे में मैजिक सवार 10 लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी, बताया गया कि मैजिक सवार सभी लोग मजदूर थे, जो काम के लिए जा रहे थे, लखीमपुर खीरी के थाना ईसानगर के उचगांव भरेहता रोड पर तेज रफ्तार ट्रक और मैजिक गाड़ी की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई, टक्कर लगने के बाद मैजिक गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया, हादसे में मैजिक सवार दस लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोग के साथ मिलकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर शवों को वाहन से बाहर निकलवाया गया, पुलिस ने सभी मृतक के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज, घटना की प्रारंभिक जांच में जुट गई ,
Share: