मिर्ज़ापुर में बीते बुद्धवार को देर शाम आये आंधी, तूफान, व बारिश पूरे जनपद में हा-हाकार मचा दिया, 80 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आये तूफान में कितने गरीबो के आशियाने उजाड़ दिए, कही दीवार गिर गयी, कही तीन शेड उड़ गए, काफी जगहों पर छत पर लगे सोलर पैनल टूट कर बिखर गए, पूरे जनपद में आंधी, तूफान की वजह से जनजीवन प्रभावित हुआ, अलग अलग हादसों मे 17 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, आज गुरुवार की सुबह से ही जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने अन्य अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर सही नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए थे, जनपद में तूफान से प्रभावित क्षेत्रो में अधिकारियों ने पहुंचकर टूटे मकानों, गिरे पेड़ों और आपदा से प्रभावित परिवारों के नुकसान का आंकड़ा लेकर जिलाधिकारी को मुआवजे के लिए अवगत कराया ,
Share: