मिर्ज़ापुर जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों में फरार चार वारंटियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो वही 11 व्यक्तियों का शान्ति भंग में चालान किया गया, थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा फरार एक वारण्टी लल्लन पुत्र सईद निवासी चितावनपुर थाना कोतवाली देहात को घर से गिरफ्तार किया, थाना विन्ध्याचल पुलिस द्वारा भी एक फरार वारण्टी सुद्धुराम पुत्र कन्हैयालाल निवासी हरिजन बस्ती थाना विन्ध्याचल को गिरफ्तार किया गया, थाना राजगढ़ पुलिस एक वारण्टी प्रमोद सिंह पुत्र राम विकास सिंह निवासी ग्राम नदिहार थाना राजगढ़ को उसके घर से गिरफ्तार किया, इसी तरह थाना अहरौरा पुलिस द्वारा एक वारण्टी राजू यादव पुत्र लालचन्द्र यादव निवासी भगवानपुर थाना अहरौरा को उसके घर से गिरफ्तार किया, पुलिस ने सभी वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, दूसरी तरफ जनपद में शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 11 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, थाना विन्ध्याचल में 03, थाना पड़री में 03, थाना कछवां में 02, थाना लालगंज में 01, थाना सन्तनगर में 01, थाना मड़िहान में 01 कुल 11 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया,