प्रयागराज के थाना औद्योगिक क्षेत्र में डेज मेडिकल के पास आज शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, दरअसल सेफ्टी टैंक में उतरे दो मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, घटना की सूचना मिलते ही एसीपी करछना औद्योगिक थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दोनों मजदूरों को टैंक से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Share: