वाराणसी लहरतारा मार्ग पर सिगरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक ऐसे गांजा तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया, जो फिल्म पुष्पा की तरह गाजे की तस्करी करने का काम किया करते थे, पुलिस भी तस्करों के अंदाज देखकर हैरान रह गयी, पुलिस ने गाड़ी से करीब 30 लाख रुपये मूल्य का गांजा बरामद करते हुए दो तस्करो को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस जानकारी के अनुसार छोटा हाथी गाड़ी में हाइड्रोलिक चेंबर बनाकर उसमे गाजा भरकर तस्करों द्वारा उड़ीसा से बनारस होते हुए कही ले जाया जा रहा है, सटीक सूचना पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रुकवाया लेकिन वाहन खाली था, जब उसकी गहनता से चेकिंग किया गया, तो पता चला कि वाहन के बीच एक चेंबर बनाकर गाजा छिपाया गया था, पुलिस ने 50 किलो गाजे के साथ 2 तस्करों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्यवाही पूरा की ,
Share: