यूपी में मुख्य निर्वाचन आयोग की मंजूरी के बाद गुरुवार की देर रात 14 PCS अधिकारियों के तबादले किये गए, जिसमे 8 अपर जिलाधिकारी ADM और 5 उपजिलाधिकारी SDM शामिल हैं, जिसमे से तीन अधिकारियों को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात किया गया, शिव प्रताप शुक्ला, गौरव श्रीवास्तव, अपर नगर आयुक्त अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्यकारी अधिकारी बनाया गया, संजय चावला को आजमगढ़ से झांसी में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई, सिद्धार्थ को रायबरेली से आजमगढ़ में इसी पद पर भेजा गया, अशोक कुमार गुप्ता को गोंडा के उपजिलाधिकारी पद से रायबरेली का अपर जिलाधिकारी प्रशासन बनाया गया, विकास सिंह को गोंडा का उपजिलाधिकारी बनाया, राजीव कुमार शुक्ला को आजमगढ़ में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की जिम्मेदारी दी गई, देवेंद्र प्रताप सिंह को प्रयागराज का अपर नगर आयुक्त बनाया गया, संदीप कुमार श्रीवास्तव को सिद्धार्थनगर में अपर जिलाधिकारी, मनोज प्रकाश को इटावा का अपर जिलाधिकारी, अंकित शुक्ला को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी प्रशासन की जिम्मेदारी दी गई, नरेंद्र सिंह को कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी, आत्म स्वरूप श्रीवास्तव को सहारनपुर का अपर जिलाधिकारी नियुक्त किया गया,
Share: