मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र से पुलिस ने 20 लाख रूपये के हेरोइन के साथ दो तस्करो को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बीरपुर स्थित शिवालय मंदिर के पास से मोटर साइकिल सवार दो लोग 1. मनीष कुमार पुत्र लालजी निवासी करकी थाना कर्मा जनपद सोनभद्र व 2. नीरज कुमार पुत्र रामचन्द्र निवासी करकी थाना कर्मा जनपद सोनभद्र को चेकिंग के दौरान 100 ग्राम हेरोइन अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रूपये के साथ गिरफ्तार किया, पुलिस ने धारा 8/21/29/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार दोनों अभियुक्त को न्यायालय से जेल भेजा, घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल को 207 एमवी एक्ट में सीज करने की कार्यवाही की,
Share: