मिर्ज़ापुर में वाराणसी खण्ड स्नातक के लिए हो रहे मतदान में केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने सदर तहसील के मतदान केंद्र पर मतदान किया, तो वही पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी चुनाव में विधानसभा मड़िहान के विकासखंड राजगढ़ स्थित अपने बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया, विधायक जी के साथ मतदान के समय पूर्व जिलाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, राजवन सिंह ने भी मतदान किया, मड़िहान विधायक ने कहा कि मतदान लोकतंत्र का महत्वपूर्ण आधार है, प्रत्येक मतदाता की भागीदारी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाती है, वही केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि एनडीए के शिक्षक और स्नातक के सभी प्रत्याशी जीत रहे हैं, 2027 के विधानसभा चुनाव में एनडीए हैट्रिक लगाने जा रहा है, विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बोली अभी सीटों को लेकर कोई बात नहीं हुई है, एनडीए को लेकर जनता में उत्साह है और उसमें आशा है
Share: