मिर्ज़ापुर थाना जिगना एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने असज अंतरराज्यीय चोरो के गैंग के 05 लोगो को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.5 लाख मूल्य के चोरी के आभूषण व बर्तन बरामद किया, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना जिगना क्षेत्र के रहने वाले रविशंकर पाठक पुत्र हरिमाधव पाठक द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध घर में घुसकर आभूषण चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, पुलिस ने धारा 303(ए) बीएनएस पंजीकृत किया व राम शंकर उपाध्याय पुत्र स्व0 जटा शंकर उपाध्याय की गैर मौजूदगी में उनके घर में घुसकर चोरो ने बक्शे व आलमारी में रखे आभूषण व नगद पैसा चोरी करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया था, जिगना क्षेत्र में दो बड़ी चोरी पुलिस के लिए चुनौती बन गयी, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी लालगंज के नेतृत्व में थाना जिगना, एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस द्वारा सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 1. सक्सेना खरवार पुत्र बब्बन खरवार निवासी बिदेशी टोला थाना अकोढ़ी गोला जनपद रोहतास बिहार, 2. रोहित पुत्र अरविन्द निवासी ग्राम भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार, 3. बंसी पासवान पुत्र अरविन्द पासवान निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार, 4. अभीष खरवार पुत्र स्व0 मगरू खरवान निवासी कुरान सरैया थाना सरैया जनपद भोजपुर बिहार, 5. आशीष खरवार पुत्र गौतम खरवार निवासी भैरोपुर थाना भगवानपुर जनपद भभुआ बिहार को गिरफ्तार किया, उनके कब्जे से चोरी के करीब 1.5 लाख रूपये का आभूषण/बर्तन व चोरी में प्रयोग उपकरण पेचकस, पिलास व कटर बरामद किया, पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्यवाही करते हुए पांचो आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा, गिरफ्तार लोगो द्वारा बताया गया कि हम लोगो द्वारा रेकी करके खाली घरो को टारगेट करते है, फिर रात के अंधेरे में घरों में घुस कर गहने/आभुषण, किमती सामान व नगदी आदि की चोरी करते है,
Share: