वाराणसी के थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार की भोर में स्कार्पियो सवार 07 लोग सेल्फी लेने के चक्कर मे चार लोगों को अपनी जान गवानी पड़ गयी, जब कि तीन अन्य लोग घायल हो गए, बताया गया कि स्कॉर्पियो UP 65 EB 2199 सवार सभी 7 लोग सोमवार की भोर विंध्याचल से दर्शन पूजन कर अपने घर को वापस जा रहे थे, थाना मिर्जामुराद क्षेत्र के रूपापुर नेशनल हाईवे के ओवर ब्रिज पर अपनी गाड़ी खड़ी कर सभी लोग सेल्फी लेने लगे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने सभी को जोरदार टक्कर मार दी, हादसे में चार लोगो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, टक्कर इतनी भीषण थी कि दो शख्स फ्लाइ ओवर से नीचे जा गिरे, उनकी स्कॉर्पियो गाड़ी पीछे से टक्कर के बाद पिचक कर उसकी लंबाई आधी हो गई, सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डाक्टरो ने सभी की हालत को नाजुक बताया, मृतकों में अमन यादव, गोलू और आलोक मिश्रा शामिल हैं, घायलों की पहचान कन्हैया यादव और निखिल कुमार के रूप में हुई, जब कि एक मृतक और एक घायल की पहचान का पुलिस प्रयास कर रही, पुलिस ने सभी चारों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर जांच करते हुए आगे की कार्यवाही पूरी कर फरार अज्ञात ट्रक की तलाश शुरू कर दी,
Share: