मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के आरटीओ आफिस से पहले पहाड़ी गांव में रविवार की देर शाम स्कूटी से जा रही एक महिला के गले से मंगलसूत्र व चैन दो लोगो द्वारा छीन लिया गया था, पीड़ित महिला द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी, मामले की जांच करते हुए पुलिस सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के खडंजा फाल के रास्ते पर चेकिंग अभियान शुरू किया, इस दौरान पुलिस ने एक बाइक सवार युवक को रोकने का प्रयास किया, तो युवक तेज गति से खडंजा फाल की तरफ भागने लगा, पुलिस ने घेरा बन्दी की तो युवक द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग करते हुए भागने का प्रयास किया, पुलिस की जवाबी फायरिंग में युवक शिवम चौहान पुत्र स्व0कृष्ण मुरारी निवासी धौरोपुर थाना कोतवाली देहात उम्र 23 पैर में गोली लगने घायल हो गया, पुलिस ने उसके पास से 01 देशी तमंचा, 01 जिन्दा व 01 खोखा कारतूस .315 बोर साथ ही छीनी गयी पीली धातू की मंगलसूत्र व बाइक अपाची ब्लैक कलर बरामद हुआ, घायल अभियुक्त को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया अग्रिम विधिक कार्यवाही पुलिस द्वारा की गयी,
Share: