मिर्ज़ापुर थाना विंध्याचल क्षेत्र के काली खोह मोड़ के पास बड़ा बगीचा घर के गेट पर बैठ कर सब्जी काट रही महिला के साथ दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने पहुंचकर उसके गले से सोने की चैन छीनकर फरार हो गए, ऐसा लगता है अपराधियों पर पुलिस का खौफ पूरी तरह से खत्म हो गया है, अपराधियो के हौसला बुलंद है, आज बुद्धवार की सुबह करीब 9 बजे के आस पास की घटना बतायी गई, जब एक महिला अपने घर के गेट पर बैठकर सब्जी काट रही थी, तभी दो अज्ञात बाइक सवार युवक महिला के पास जाकर उसके गले से सोने की चैन छीनकर अष्टभुजा टोल प्लाजा के तरफ भाग फरार हो गए, घटना के बाद पुलिस के दावों पर सवाल उठना लाजमी है, की अब महिलाये अपने घर के आस पास भी सुरक्षित नही है, जिस तरह से दो अज्ञात बाइक सवार युवको ने महिला के गले से चैन लुट की घटना को अंजाम देकर अष्टभुजा टोल प्लाजा की तरफ भाग निकले,
Share: