उत्तर प्रदेश सरकार ने बीती देर रात एक बार फिर दो आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया, ध्रुव कांत ठाकुर और अशोक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी दी गई, ध्रुव कांत ठाकुर अभी तक डीजी होमगार्ड के साथ नागरिक सुरक्षा के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, अब उन्हें डीजी होमगार्ड के पद पर ही तैनात किया गया, वहीं अशोक कुमार सिंह अभी तक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में डीजी और सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे, अब उन्हें डीजी नागरिक सुरक्षा उत्तर प्रदेश बनाया गया है,
Share: