Advertisement

यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ फेरबदल 07 आईएएस अफसरों के तबादले

यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों का हुआ फेरबदल 07 आईएएस अफसरों के तबादले
यूपी में एक बार फिर प्रशासनिक अधिकारियों में फेरबदल करते हुए 07 आईएएस अफसरों के तबादले कर दिए गए, बुधवार को योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों को तबादले किए है, यूपी सरकार ने चिकित्सा, स्वास्थ्य, राजस्व, नगरीय रोजगार और पंचायती राज जैसे विभागों में बदलाव किए, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान को पंचायती राज विभाग का निदेशक बनाया गया है, आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग का विशेष सचिव बना दिया है, इनकी जगह मुजफ्फरनगर के मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमलाकिशोर देशभूषण को आजमगढ़ का नया सीडीओ बनाया गया है, वहीं आगरा मंडल के अपर आयुक्त राजेश कुमार को नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है, आगरा की मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह को आगरा मंडल के अपर आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है, वहीं उनकी जगह पर कानपुर देहात के अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार को आगरा का नया सीडीओ बनाया है, प्रयागराज में राजस्व परिषद सदस्य (न्यायिक) देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत में डाल दिया गया है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें