Advertisement

प्रयागराज में मुख्यमंत्री के आने से कुछ देर पहले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर हत्यारे हुए फरार

प्रयागराज में मुख्यमंत्री के आने से कुछ देर पहले अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या कर हत्यारे हुए फरार
प्रयागराज संगम नगरी में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से कुछ देर पहले थाना कर्नलगंज क्षेत्र के सलोरी इलाके में बदमाशो ने बड़ी वारदात को अंजाम देते दिया, बदमाशो ने अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी, दिनदहाड़े हुई इस हत्याकांड के बाद लोगों में दहशत फैल गई, अधिवक्ता सतीश चंद्र श्रीवास्तव को गोली मारने का आरोप देवेंद्र मिश्रा पर लगा है, घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में वकील एक जुट होकर घटना स्थल पर पहुंच गए, वारदात के बाद हत्यारा फरार हो गया, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है, घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त नगर द्वारा बताया गया कि दोनों अधिवक्ताओ के बीच नजूल की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था, एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के सतीश चंद्र श्रीवास्तव की गोली मार हत्या कर दी गयी है,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें