मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल द्वारा आज जवाहर नवोदय विद्यालय, पटेहरा कलां में आयोजित कार्यक्रम में 150 से ज्यादा परिषदीय विद्यालयों के छात्र छात्राओं को फुटबॉल वितरण किया, आज पटेहरा कलां स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना 'फुटबॉल फॉर स्कूल' (Football for Schools) कार्यक्रम के अंतर्गत फीफा (FIFA) फुटबॉल वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया, कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, इस अवसर पर विधायक जी ने क्षेत्र के लगभग 150 से ज्यादा परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को फुटबॉल का वितरण किया, लाभान्वित होने वाले विद्यालयों में उच्च प्राथमिक विद्यालय रजौहा, आषाढ़ी, किरहा, मड़िहान सहित क्षेत्र के सैकड़ों अन्य विद्यालय शामिल रहे, विधायक जी ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विद्यालयों में खेलों को निरंतर बढ़ावा दे रही है, सरकार का उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बच्चों की खेल प्रतिभा को उजागर कर उन्हें राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए प्रोत्साहित करना है, इसी कड़ी में सभी विद्यालयों में खेल से जुड़ी हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है,
Share: