Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के ₹36.52 करोड़ की सड़क परियोजना को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक के ₹36.52 करोड़ की सड़क परियोजना को मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के ₹36.52 करोड़ की सड़क परियोजना को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वीकृति प्रदान कर दी, यह सड़क परियोजना इमलियाचट्टी नहर से होते हुए अदलहाट मार्ग लगभग 10 किलोमीटर लंबा निर्माण एवं चौड़ीकरण के लिए ₹36.52 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गयी है, यह मार्ग कुछ समय से क्षतिग्रस्त था, जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, इस मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण की स्वीकृति मिलने से मड़िहान विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी, विधायक जी ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत सड़क का निर्माण आधुनिक तकनीक एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप कराया जाएगा, इससे क्षेत्र में सड़क संपर्क मजबूत होगा और ग्रामीण एवं दूरस्थ इलाकों के लोगों को आवागमन में होने वाली परेशानियों से राहत मिलेगी, इस संबंध में विधायक जी ने बताया कि कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के माध्यम से जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा, उन्होंने कहा कि इस मार्ग की खराब स्थिति को देखते हुए इसके निर्माण एवं चौड़ीकरण की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी, क्षेत्रवासियों की सुविधा और जनहित को प्राथमिकता देते हुए मुख्यमंत्री जी के द्वारा स्वीकृत से बेहतर सड़क संपर्क से ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों को इसका सीधा लाभ मिलेगा,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें