मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल आज अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बनकी बलहरा में पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शामिल हुए, विधायक जी उन्होंने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, आज ग्राम बनकी बलहरा में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी, उनके संघर्षों और देश की आजादी में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला, उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा केवल आदिवासी समाज के ही नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के गौरव हैं, जल, जंगल और जमीन की रक्षा तथा अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ उनके द्वारा किया गया उलगुलान महाविद्रोह आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है, उन्होंने समाज के उत्थान और सरकार द्वारा आदिवासी एवं वंचित वर्ग के कल्याण हेतु चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी, उसके बाद सतेशगढ़ के ग्राम भेड़ी में छठ मैया के पूजा के पश्चात भंडारा के कार्यक्रम में विधायक जी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किये,
Share: