Advertisement

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने ₹1.50 करोड़ की लागत से पड़री जौगढ़ मार्ग के निर्माण कार्य का पूजन कर कराया शुभारंभ

मिर्ज़ापुर मड़िहान विधायक ने ₹1.50 करोड़ की लागत से पड़री जौगढ़ मार्ग के निर्माण कार्य का पूजन कर कराया शुभारंभ
मिर्ज़ापुर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र में ₹1.50 करोड़ की लागत से तैयार होने वाले पड़री जौगढ़ मार्ग के निर्माण कार्य का पूजन कर शुभारंभ कराया, यह मार्ग पड़री वाया छितमपुर, लहौरा, बरगवां होते हुए जौगढ़ तक लंबे समय से खराब स्थिति में होने के कारण यह मार्ग आवागमन के लिए क्षेत्रवासियों को काफी कठिन हो गया था, क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने स्वयं संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी मिर्जापुर से वार्ता की तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को मार्ग का उचित ढंग से निर्माण कराने के निर्देश दिए थे, विधायक जी के प्रयासों के बाद आज लोक निर्माण विभाग द्वारा लगभग ₹1.50 करोड़ की लागत से उक्त मार्ग पर मशीनों के माध्यम से तारकोल की एक पूरी परत बिछाने का कार्य शुरू कराया गया, इस अवसर पर विधायक जी मौके पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें