मिर्ज़ापुर सहित पूरे पूर्वाचल में बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान अकवन का असर दिखाई पड़ सकता है, जिसकी वजह से पूरे पूर्वांचल में एक बार फिर बारिश दस्तक दे सकती है, बारिश होने से खेत मे पड़े किसानों की धान के फसल को नुकसान जो सकता है, मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में 21 और 22 नवंबर को बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई है, जिसमे वाराणसी, गोरखपुर, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर मिर्ज़ापुर और आसपास के जिलों में मौसम बदल सकता है, वहीं, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है, इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी है,
Share: