Advertisement

मिर्ज़ापुर में मोटरसाइकिल चोर गैंग के चार शातिर चोर गिरफ्तार सभी पार्ट को खोल कर खपाते थे बाइक

मिर्ज़ापुर में मोटरसाइकिल चोर गैंग के चार शातिर चोर गिरफ्तार सभी पार्ट को खोल कर खपाते थे बाइक
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर क्षेत्र से पुलिस ने अन्तर्जनपदीय मोटरसाइकिल चोर गैंग के चार शातिर चोरो को गिरफ्तार किया, ये सभी गैंग के सदस्य बाइक चोरी करने के बाद उसके हर पार्ट को अलग अलग खोल कर पूरी चोरी की मोटरसाइकिल को खपा दिया करते थे, उनके कब्जे से चोरी की 02 मोटर साइकिल, 11 इंजन, 03 चेचिस व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट पुलिस ने बरामद किया, पुलिस अधीक्षक के जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली शहर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कचहरी तिराहे के पास से 01 व्यक्ति पवन कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई, पवन के निशानदेही पर उसके अन्य 03 साथियों महेश कुमार बिन्द, रमेश केशरी व पिन्टु कुमार बिन्द को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से चोरी की एक अन्य मोटर साइकिल, 11 अदद इंजन, 03 अदद कटी हुई चेचिस, 06 सेलेन्सर, 04 अदद मोटर साइचकिल की टंकी, 22 अदद मोटर साइकिल की रिंग व मोटर साइकिल के अन्य पार्ट्स बरामद किया गया, पुलिस ने धारा 317(2), 317(4), 317(5), 3(5) बीएनएस पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा जा रहा है ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें