Advertisement

मिर्ज़ापुर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चार आरोपियों को अलग अलग सुनाई गई अर्थदण्ड की सजा

मिर्ज़ापुर ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चार आरोपियों को अलग अलग सुनाई गई अर्थदण्ड की सजा
मिर्ज़ापुर थाना लालगंज पर दर्ज दो अलग अलग मामले में आज न्यायालय ने ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चार आरोपियों को 55 सौ रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई, 1, धारा 323, 504 भादवि व 2, धारा 279, 337, 338 में दर्ज मुक़दमे में पुलिस द्वारा प्रभावी पैरवी करते हुए गवाहों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर गवाही कराई गई, जिसके परिणाम स्वरूप न्यायालय, न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय, लालगंज, जीनत परवीन द्वारा अभियुक्त 1.पन्नू कोल पुत्र दल्लू कोल, 2.संतोष कोल पुत्र जंगली कोल व 3.सकल कोल पुत्र सेवा कोल निवासीगण ग्राम दुबार कलां थाना लालगंज को ₹ 1000-1000 के अर्थदण्ड से दण्डित किया, वही दूसरे मामले में अभियुक्त अमरेश मौर्या पुत्र श्याम मोहन मौर्या निवासी ग्राम बबुरा भैरोदयाल थाना लालगंज को ₹ 2500 के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें