मिर्ज़ापुर थाना अदलहाट क्षेत्र से नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाने व संरक्षण देने के आरोप में पुलिस ने लड़की को बरामद करते हुए, भाई बहन को गिरफ्तार कर जेल भेजा, पुलिस जानकारी के अनुसार थाना अदलहाट पर बीते 9 मार्च को एक महिला ने अपनी नाबालिग पुत्री को भगा कर ले जाने के सम्बन्ध में नामजद तहरीर दिया था, जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 137(2), 87, 352, 351(3) बीएनएस पंजीकृत कर कार्यवाही करते हुए, ग्राम गरौड़ी के नवनिर्मित गेट के पास से 1.साहिल खान पुत्र सहबूब खान व 2.शालू खान पुत्री सहबूब खान निवासी शाहपुर थाना अदलहाट को गिरफ्तार करते हुए मौके से लड़की को बरामद किया, पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Share: