Advertisement

कानपुर में शादी के बाद विदाई कराकर वापस जा रहे दूल्हे की कार को रोक कर लुटेरों ने दूल्हा दुल्हन से की मारपीट जेवरात लूटे

कानपुर में शादी के बाद विदाई कराकर वापस जा रहे दूल्हे की कार को रोक कर लुटेरों ने दूल्हा दुल्हन से की मारपीट जेवरात लूटे
कानपुर के थाना रसूलाबाद क्षेत्र में शादी के बाद दुल्हन की विदाई कराकर वापस जा रहे दूल्हे की कार को रास्ते मे ओवरटेक कर लुटेरों ने रोक कर दूल्हा दुल्हन के साथ मारपीट कर दुल्हन व साथ बैठी महिलाओं के सभी जेवरात लूट लिए, घटना भवनपुर भट्टा के पास की बताई जा रही है, जहां कुछ दबंगों ने रास्ता रोककर दूल्हे और कार चालक को बेरहमी से पीट दिया, बताया गया कि बारात औरैया से आई थी और विदाई के बाद वापस लौट रही थी, इसी दौरान बदमाशों ने गाड़ी को रोककर हंगामा किया और दुल्हन के जेवरात भी लूट लिए, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच की, वही पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें