Advertisement

मिर्ज़ापुर नगर के डंकीनगंज चौराहे मन्दिर पर दर्शन के दौरान दो महिलाओं के गले से उड़ाई सोने की चैन एक स्नैचर महिला पकड़ी गई

मिर्ज़ापुर नगर के डंकीनगंज चौराहे मन्दिर पर दर्शन के दौरान दो महिलाओं के गले से उड़ाई सोने की चैन एक स्नैचर महिला पकड़ी गई
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के बेलतर चौकी अंतर्गत डंकीनगंज चौराहे स्थित महरानी मन्दिर पर आज सुबह भोर में दर्शन पूजन करने के दौरान दो महिलाओं के गले से सोने की चैन उचक्की महिलाओं ने उड़ा दी, पीड़ित एक महिला ने एक महिला को पकड़ लिया, उसकी गोद मे एक छोटा बच्चा भी था, पीड़ित महिला रानीबाग की रहने वाली है, उसने बताया कि दर्शन के लिए लाइन लगी हुई थी, ये महिला उसके ऊपर लदी जा रही थी, उसने देखा कि उसके गले से सोने का चैन गायब है, पीड़ित महिला ने उसे पकड़ लिया, उसके पास से एक महिला की लूटी चैन को बरामद कर लिया गया, पकड़ी गई महिला को पुलिस के हवाले कर दिया, बताया गया कि दो चैन स्नैचर महिलाएं थी, एक महिला चैन स्नैचर को पकड़ लिया गया, जब कि दूसरी महिला एक चैन लेकर फरार हो गयी, माँ आनन्दमयी महारानी का प्राचीन मंदिर पर आज सत्तमी के दिन दर्शन पूजन करने आने वाली महिलाओं की ज्यादा भीड़ रही, उसी का फायदा उठाकर दो महिलाएं मंदिर पर आयी महिलाओं के गले से सोने की चैन पर हाथ साफ कर गयी,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें