Advertisement

चंदौली में कार के गियर बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे 3 करोड़ 92 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद

चंदौली में कार के गियर बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे 3 करोड़ 92 लाख रुपये कीमत का सोना बरामद
चंदौली सदर कोतवाली के नवही पुलिया हाईवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक कार के गियर बॉक्स में छिपाकर ले जा रहे 2 किलो 565.720 जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 92 लाख रुपये का सोना बरामद किया, गोल्ड तस्कर सोने की तस्करी करने के लिए अपने कार के गेयर बॉक्स के नीचे एक विशेष बॉक्स बनवा रखा था, जिसमें छिपाकर वह सोना की तस्करी किया करते थे, पुलिस और स्वाट एसओजी टीम ने मुखबिर की सूचना पर जब कार रोकने का प्रयास किया तो पकड़े जाने के डर से आरोपियों ने कार भगाने का प्रयास किया, कार के गेयर बॉक्स के नीचे बने एक विशेष बॉक्स से तलाशी के दौरान पुलिस ने 2 किलो 565.720 ग्राम सोना बरामद किया, सोने को कपड़े के बेल्ट और सेलो टेप में लपेटकर गेयर बॉक्स में रखी गई थीं सोने की बिस्किट, जिसकी कीमत लगभग 3 करोड़ 92 लाख रुपये है, कार सवार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जुबेर मुबारक शेख और मनीष कुमार के रूप में हुई, ये लोग करोड़ो का सोना बिहार से दिल्ली सोना ले जा रहे थे, बरामद सोने के संबंध में आरोपी कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके, पुलिस ने आयकर विभाग और राजस्व विभाग को बरामद सोने की सूचना दे दी ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें