मिर्ज़ापुर सहित यूपी के 33 जिलों के आस पास के क्षेत्री में आज मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है, मौसम विभाग की माने तो 45 शहरों में वज्रपात होने की संभावना को लेकर चेतावनी भी जारी की गई है, प्रदेश में शनिवार को पूर्वांचल के साथ दक्षिणी यूपी और पूर्वांचल के कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, सबसे ज्यादा 141.6 मिमी बारिश गोरखपुर में दर्ज की गई, इसके अलावा मिर्जापुर में 80 मिमी, लखीमपुर खीरी में 70.4 मिमी, वाराणसी में 64 मिमी और सुल्तानपुर में 58 मिमी बारिश हुई। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ ने रविवार के लिए महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर समेत तराई के 10 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, इसके अलावा 23 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट और 45 जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है, मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 19 से 21 जुलाई के दौरान प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मानसून और सक्रिय होगा, इस दौरान अधिकांश जिलों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं, जिससे पूरे प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में और तेजी आएगी,
Share: