Advertisement

मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में शादी के महज दो माह बाद नवविवाहिता की फंदे से लटकता मिला शव परिजन ने लगाए दहेज उत्पीड़न का आरोप

मिर्ज़ापुर जिगना क्षेत्र में शादी के महज दो माह बाद नवविवाहिता की फंदे से लटकता मिला शव परिजन ने लगाए दहेज उत्पीड़न का आरोप
मिर्ज़ापुर थाना जिगना क्षेत्र के कोठरा मिश्रान गांव में शादी के महज दो माह बाद एक नवविवाहिता की फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, परिजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने का आरोप लगाया, घटना शनिवार दोपहर दो बजे की है, मृतका की पहचान शिवानी देवी उम्र 22 वर्ष पत्नी सुर्जलाल के रूप में हुई है, परिजनों के अनुसार शिवानी की शादी इसी वर्ष 12 मई को प्रयागराज जनपद के थाना मेजा क्षेत्र के देवरी वरहा खुर्द गांव निवासी सुर्जलाल से हुई थी, बताया जा रहा है कि शादी के करीब 15 दिन बाद उसका पति रोजगार के सिलसिले में बाहर चला गया था, इसके बाद शिवानी अपने ससुराल में ही रह रही थी, परिजनों ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही जेठ और जेठानी द्वारा बाइक की मांग को लेकर शिवानी को प्रताड़ित किया जा रहा था, सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी जिगना एवं फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए, पुलिस मामले के सभी पहलुओं से जांच कर रही है, पुलिस परिजनों की तहरीर व साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई करने की बात कहते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें