Advertisement

अरबपति परिवार के शराबी बेटे ने अपने पिता को 6 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट

अरबपति परिवार के शराबी बेटे ने अपने पिता को 6 गोलियां मारकर उतारा मौत के घाट
गाजियाबाद में अरबपति परिवार के शराबी बेटे ने अपने पिता को गोली मार हत्या कर दी, घटना 15 जुलाई बुधवार की आधी रात की है जब एक एक शराबी बेटे ने अपने पिता हरिओम चौधरी उम्र करीब 52 को 6 गोलियां मारकर हत्या कर दी, हरिओम चौधरी की गिनती इलाके के संपन्न किसानों में होती थी, जिनके पास 75 बीघा जमीन, मार्केट व अन्य कारोबार मिलाकर कुल 150 करोड़ की प्रॉपर्टी के मालिक बताये गए, बताया गया कि पिता बेटे की शादी की तैयारी कर रहे थे, शराब के नशे में घर पहुंचे बेटे निखिल को जब पिता ने डांटा तो उसने नाराज होकर पिस्टल से पिता पर 6 गोलियां दाग दीं, बताया गया कि निखिल ने 2018 में अपने छोटे भाई को भी गोली मार दी थी, तब परिवार के लोगो ने पुलिस में इसकी शिकायत नहीं की थी, बताया गया कि पिता हरिओम ने देर रात शराब पीकर आने पर घर आने पर निखिल को डांट लगा दी, देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई, मां मीनाक्षी बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन झगड़ा और बढ़ गया, तभी निखिल ने पिस्टल निकाली और पिता पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां चला दीं, गोलियां लगते ही हरिओम जमीन पर गिर पड़े, छोटा भाई जान बचाकर कमरे में छिप गया, हरिओम को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें