मिर्ज़ापुर थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के हलिया मार्ग स्थित गलरा गांव में बीती रात शुक्रवार व शनिवार की देर रात एक में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार रफ्तार की वजह से सड़क किनारे बिजली के पोल, सरकारी हैंडपंप और एक रिहायशी मकान के आगे लगे टिन सेड से टकराई कर कार सड़क किनारे पलट गई, गनीमत रहा कि बिजली के पोल से जब कार टकराई तो उस दौरान क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद थी, नही तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था, टक्कर के बाद कार सवार तीनो लोग दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलो का इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहा डाक्टरो ने प्राथमिक उपचार करने के बाद तीनों को मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, घायलों में हलिया निवासी 18 वर्षीय प्रिंस, बरी गांव निवासी 18 वर्षीय बबुलेश और फुलियारी गांव निवासी 18 वर्षीय लवलेश शामिल हैं, तीनों हलिया से ड्रमंडगंज जा रहे थे, गलरा गांव के पास कार तेज रफ्तार होने की वजह से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी ,
Share: