यूपी के फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद के नीम खेरिया गाँव के पास में आज शुक्रवार को ट्रेन में सवार दो बदमाशों ने एसओजी के दो जवान पुष्पेंद्र और डेविड को गोली मार फरार हो गए थे, जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस महकमे में ऑफर तफरी मच गई, घायल एसओजी के दोनो जवानों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया, उसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस ने पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर पूरे एरिया को सील कर दोनो बदमाशो को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया, कुछ ही देर बाद गोली चलाने वाले शातिर अपराधियो की लोकेशन मिलते ही बदमाशो को पुलिस ने चारों तरफ से घेर लिया, अपने को घिरा देख दोनो बदमाशो ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की, जवाबी कार्यवाही में कुछ ही देर बाद फ़िरोज़ाबाद पुलिस ने मुठभेड़ में दोनो बदमाशो को मार गिराया, बताया गया कि दोनो बदमाश इटावा में एक डॉक्टर के साथ लूट की घटना को अंजाम देकर फरार चल रहे थे, दोनो बदमाशो पर लगभग एक दर्जन से अधिक मुकदमें दर्ज थे, दोनो की तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी, आज दोनो बदमाशो ने एसओजी के दो जवान पुष्पेंद्र और डेविड को गोली मार फरार हो गए, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान सर्च ऑपरेशन चलाकर घेर लिया, पुलिस पर बदमाशो ने फायरिंग की जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाश मारे गए ,
Share: