Advertisement

पति व पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपने दो बच्चों के सामने पत्नी का चाकू से गला रेता हालत गंभीर इलाज जारी

पति व पत्नी के बीच हुए विवाद में पति ने अपने दो बच्चों के सामने पत्नी का चाकू से गला रेता हालत गंभीर इलाज जारी
प्रयागराज शहर के ठठेरी बाजार इलाके में घरेलू विवाद ने उस समय खौफनाक रूप ले लिया, जब एक पति ने अपने दो बच्चे 10 वर्षीय बेटा अंश और 8 वर्षीय बेटी लाडो के सामने अपनीं 30 वर्षीय पत्नी का गला चाकू से रेत दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई, और जमीन पर गिरकर तड़पने लगी, वारदात के बाद आरोपी वहा से जाकर स्वयं थाने पहुंचकर पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया, पुलिस ने महिला को इलाज के लिए स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है, पुलिस जानकारी के अनुसार, ठठेरी बाजार निवासी अभिषेक गुप्ता की शादी करीब 12 वर्ष पहले शशि गुप्ता से हुई थी, शशि मूल रूप से कौशांबी के कड़ा धाम की रहने वाली हैं, और हंडिया क्षेत्र में ब्यूटी पार्लर संचालित करती हैं, पिछले कुछ समय से पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद चल रहा था, बच्चों के अनुसार, पहले माता पिता के बीच कहासुनी हुई और फिर अभिषेक ने घर में रखा चाकू उठाकर शशि के गले पर वार कर दिया, आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, पुलिस तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई पुलिस द्वारा की जाएगी,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें