कानपुर के थाना बर्रा क्षेत्र के विश्व बैंक एच-ब्लॉक स्थित सूबेदार स्कूल के पास गुरुवार की देर रात चार्जिंग होते समय ई स्कूटी की बैटरी में धमाका होने से आग लग गई, आग के फैलाव से तीन मंजिला मकान में भी भीषण आग लग गई, आग की लपटों के बीच पूरा परिवार घर में फंस गया, लेकिन समय रहते सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, आग की चपेट में बाहर पार्किंग में खड़ी सफारी कार, बुलेट मोटरसाइकिल और ई-स्कूटी जलकर खाक हो गईं, सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण ई स्कूटी की बैटरी फटने का मुख्य रूप से सामने आ रहा है, पुलिस और फायर विभाग की टीम आग लगने के पूरे मामले की जांच कर रही,
Share: