चंदौली पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर आज जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम ने कालका मेल के एस-3 कोच में चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध यात्रियों को पकड़ा, तलाशी के दौरान उनके पिठ्ठू बैग से 28 लाख रुपये नकद बरामद हुए, दोनों यात्री नगदी से जुड़े कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके, पकड़े गए दोनों युवक मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी राहुल सोनी और पुष्प कुमार बताए गए, जीआरपी ने दोनों संदिग्धों व बरामद नकदी और बैग को आगे की जांच के लिए आयकर विभाग वाराणसी के सुपुर्द कर दिया, आयकर विभाग बरामद कैश के संबंध मे विस्तृत जांच कर रही,
Share: