Advertisement

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में दो चार पहिया वाहनों में सीट के अंदर 20 लाख के अंग्रेजी शराब छुपाकर ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार

मिर्ज़ापुर अहरौरा क्षेत्र में दो चार पहिया वाहनों में सीट के अंदर 20 लाख के अंग्रेजी शराब छुपाकर ले जा रहे तीन तस्कर गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना अहरौरा क्षेत्र में पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दो चार पहिया वाहनों के चेकिंग के दौरान गाड़ियों के सीट के अंदर छुपाकर 20 लाख मूल्य के अंग्रेजी अवैध शराब को बरामद कर तीन शराब तस्करो को गिरफ्तार किया, पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन के नेतृत्व में थाना अहरौरा पुलिस टीम ने अहरौरा वनस्थली महाविद्यालय ग्राम मानिकपुर के पास से वाहन चेकिंग कर 02 चार पहिया वाहन एक टाटा सफारी वाहन संख्या JH05AE6786 व एक स्कोडा कार वाहन संख्या BR06DQ9078 सवार 1.सूर्य प्रताप शुक्ला पुत्र केशव शुक्ला निवासी जैतपुर थाना नगर उटारी जिला गढ़वा (झारखण्ड), 2.अनिल यादव पुत्र दीनदयाल यादव निवासी रामपुर थाना अदलहाट मिर्ज़ापुर, 3.सत्यम कुमार पुत्र विजय कुमार मेहता निवासी अरंगी थाना मेराल जिला गढ़वा (झारखण्ड) को गिरफ्तार किया दोनों कारों की पुलिस टीम द्वारा तलाशी ली गयी तो वाहनों में छिपाकर बिहार ले जायी जा रही कुल 488 बोतल अलग-अलग ब्राण्ड की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई, पुलिस ने धारा 60/63 उ0प्र0 आबकारी अधिनियम व 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय से जेल भेजा ,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें