मिर्ज़ापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की 88वी जयंती के अवसर पर लोहिया ट्रस्ट समाजवादी पार्टी कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया, इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर नेताजी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की, जयंती समारोह में कार्यकर्ताओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया था, कार्यक्रम के दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर भी नारे गूंजे "सत्ताईस में जलवा दिखाना है दोस्तों, साइकिल का बटन दबाना है दोस्तों।" इस अवसर पर पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, पूर्व मंत्री मुन्नी यादव, जिलाध्यक्ष अशोक यादव, संतोष गोयल, पूर्व अध्यक्ष आशीष यादव, लल्लू शुक्ला, डॉ. अरविंद, सभासद राकेश यादव, ज्योति बिंद, संजय चौरसिया सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे,
Share: