मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बिरशाहपुर गांव में दो पक्षो के बीच चले आ रहे पुरानी रंजिश जमीनी विवाद में एक पक्ष के लोगो ने बीती रात एक युवक को घेर कर उस पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतार उसकी बेरहमी से हत्या कर दिया, घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है, जानकारी के अनुसार, बीती रात करीब आठ से नौ बजे के बीच एक पक्ष के लोगो द्वारा 33 वर्षीय अतुल दुबे को घेर के उस पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से हमला कर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई, युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच पूरे मामले की जांच करते हुए, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है,
Share: