मिर्ज़ापुर जनपद के दो अलग अलग थानों से फरार चल रहे दो वारण्टी को आज पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया, थाना जिगना पुलिस ने फरार एक वारण्टी मल्लू बिन्द पुत्र लालबहादुर निवासी ग्राम दर्जीकापुरा थाना जिगना को गिरफ्तार किया, इसी क्रम में थाना मड़िहान पुलिस द्वारा भी एक फरार वारण्टी तुलसी पुत्र वीरे निवासी रामपुर थाना मड़िहान को घर से गिरफ्तार किया, पुलिस ने दोनों वारंटियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया, तो वही जनपद के अलग अलग चार थानों पर 10 व्यक्तियों का शांति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिसमे थाना विन्ध्याचल में 02, थाना चुनार में 05, थाना ड्रमण्डगंज में 01, थाना राजगढ़ में 02 कुल 10 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता शान्ति भंग की धारा 170/126/135 में चालान किया गया ,