Advertisement

मिर्ज़ापुर साइबर सेल टीम द्वारा गेमिंग लिंक के माध्यम से 21 हजार की हुई ठगी की धनराशि को कराया वापस

मिर्ज़ापुर साइबर सेल टीम द्वारा गेमिंग लिंक के माध्यम से 21 हजार की हुई ठगी की धनराशि को कराया वापस
मिर्ज़ापुर थाना कोतवाली शहर की साइबर सेल टीम द्वारा गेमिंग लिंक के माध्यम से 21 हजार रुपये की साइबर ठगों द्वारा ठगी की गयी धनराशि को पीड़ित के खाते में वापस कराया, पुलिस के अनुसार आस्था त्रिपाठी पुत्री रविशंकर त्रिपाठी निवासिनी बरियाघाट थाना कोतवाली शहर के साथ 25 जुलाई को आनलाइन फ्राड की सूचना NCRP पोर्टल पर प्राप्त हुआ था, जिसमें आवेदिका द्वारा बताया गया कि मैं आनलाइन लूडो गेम खेल रही थी जिसमे एक लिंक आया और मैने उस लिंक को खोला तो कुछ देर तक मेरी स्क्रीन ब्लैक हो गयी, मुझे कुछ दिखाई नही दे रहा था, जब फोन आन हुआ उसके कुछ देर बाद मेरे अकाउण्ट से पैसे कट गये, जिस वजह से मैने साइबर कम्पलेन किया था, इस सम्बन्ध में साइबर सेल थाना कोतवाली शहर टीम द्वारा जांच करते हुए, साइबर सेल टीम ने 21000/- रुपया आवेदिका के खाते में वापस कराया,
Mirzapur News Bulletin
Advertisement
S.N. Public
Ramashanker sigh ptel

संबंधित खबरें

ताजा खबरें