मिर्ज़ापुर समाजवादी पार्टी के बड़ी संख्या में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता पार्टी पदाधिकारी हाथ में चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहा स्थित जैनाथ उत्सव भवन से पुलिस लाइन, रमईपट्टी, कचहरी होते हुए पैदल मार्च करते कलेक्ट्रेट पहुॅचकर भाजपा सरकार व ज्ञानेश कुमार के खिलाफ़ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की, सपा नेताओं ने कहा कि यह जनसैलाब लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरा है, नेताओं का आरोप है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा रहा है, और आम जनमानस के वोट के अधिकार पर चोट पहुंचाई जा रही है, प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने मांग की है कि चुनाव प्रक्रिया में धांधली और मतदाता सूचियों में गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कानून व देशद्रोह जैसी कार्रवाई की जानी चाहिए, बाबा साहेब द्वारा गरीब और कमजोर वर्ग को मताधिकार दिया था, यदि लोकतंत्र में कोई सेंधमारी करने का प्रयास करेगा तो इस जन आंदोलन को और भी तीव्र किया जाएगा,
उन्होने कहा कि 2027 का चुनाव किसी दल विशेष की लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र को खत्म करने वालों और लोकतंत्र को बचाने वालों के बीच का सीधा मुकाबला होगा,
Share: