मिर्ज़ापुर नगर विधानसभा संविधान आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत सम्मेलन विकास खण्ड कोन स्थित मिश्रीलाल पब्लिक स्कूल मवैया में आयोजित किया गया, कार्यक्रम में संविधान बचाओ एवं लोकतंत्र बचाओ सप्ताह पर चर्चा की गई, इस अवसर पर जन पंचायत की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं संचालन नगर विधानसभा सत्य प्रकाश यादव ने किया, आयोजित जन पंचायत सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने संविधान बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनाने का काम करें, 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले, उन्होने लगे हाथ चुनाव आयोग को हमलावार होते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है, जनपद में लाखो वोटरो का नाम काटा गया, जिसको लेकर 8 अक्टूबर को पैदल मार्च निकाला जायेगा, सम्मेलन में पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला, संतोष गोयल, राममिलन यादव, अशेाक यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, परवेज खान, राजेश भारती, डा0 अरविन्द श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे,
Share: